बुहाना के सरकारी कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया ::Yash Deep Khabar

बुहाना के सरकारी कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया

By रिपोर्ट - नरवीर नागेंय
2023-01-13 03:06:46 0 Comments 1,200

स्वामी विवेकानंद के विचारों पर विशेष सेमीनार का आयोजन किया गया।

यशदीप खबर . बुहाना कस्बे के राजकीय महाविद्यालय बुहाना में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के विचारों पर विशेष सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र यादव ने की। मुख्य वक्ता सहा. आचार्य डॉ. अनिल मावर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्पित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मावर ने स्वामी विवेकानंद के जीवन व विचारों के विषय में बताया। उन्होंने युवाओं को देश सेवा व देशभक्ति के क्षेत्र में आगे आकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। हमें हमारे पुरातन संस्कारों व परंपराओं को पुनर्जीवित करना होगा जिसकी शुरुआत हमें स्वयं से, स्वयं के परिवार व अपने आस-पास के लोगों से करनी होगी। इस अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष अक्षय कुमार ने बताया कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद की जीवनी पढ़ने और उनकी जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके ध्येय वाक्य ‘‘उठो! जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो’’ का अनुसरण कर निरंतर परिश्रम करने और आगे बढ़ना चाहिए। मंच का संचालन सहा. आचार्य डॉ. विनोद कुमारी ने किया। सहा आचार्य डॉ. कृतिका पारिक ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Top News

best casino onlinebest casino online